उरई, मार्च 7 -- कालपी। रविवार को भी नगर के कई मुहल्लो की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग द्वारा परिवर्तको की मरम्मत की जानी है। उपखंड अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह सचान ने बताया कि गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ जाती हैं जिससे ट्रान्सफार्मरो पर भार बढ़ जाता जिससे फाल्ट की समस्या उत्पन्न हो जाती हैं। इसी के चलते विभाग उनमे आई कमियो को दुरूस्त कर रहा है जिससे सुबह दस बजे से चार बजे तक विधुत आपूर्ति बन्द की जा रही है उन्होंने बताया कि रविवार को भी सदर बाजार, रामचबूतरा ,मिर्जमण्डी, रावगंज सहित कई मुहल्ला प्रभावित रहेगे। उन्होंने उक्त क्षेत्र के विधुत उपभोक्ताओं से खेद प्रकट कर विधुत से सम्बंधित सभी कार्य सुबह दस बजे तक निपटाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.