नैनीताल, फरवरी 4 -- नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित नगर का रोपवे मरम्मत कार्य के चलते दो दिन बंद रहेगा। बुधवार और गुरुवार को रोपवे का संचालन बंद रखा जाएगा। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद शुक्रवार से रोपवे का संचालन पुनः सुचारु कर दिया जाएगा। केएमवीएन के महाप्रबंधक विजयनाथ शुक्ल ने बताया कि रोपवे में प्रतिवर्ष नियमित मरम्मत कार्य कराया जाता है। इन दिनों पर्यटकों की संख्या कम होने के कारण बुधवार और गुरुवार को दो दिन मरम्मत के लिए निर्धारित किए गए थे। रोपवे संचालन बंद रहने से स्नोव्यू क्षेत्र के स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, रोपवे बंद होने से पर्यटकों को भी निराश लौटना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...