मरने से पहले अपने बेटे को जिता गई मां, राजस्थान के चुनाव में कैसे 1 वोट ने पलट दी बाजी
जयपुर, सितम्बर 15 -- Rajasthan Nikay Chunav Results: राजस्थान में हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में निर्दलीय जीत के हीरो निकले। 10,235 वार्डों में से 2,273 वार्ड पर जीत का परचम लहराया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह क्षेत्र भरतपुर और पड़ोसी डीग में बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। भरतपुर की नदबई नगर पालिका में बड़ा रोचक और मार्मिक वाकया सामने आया, जहां एक मां के आखिरी वोट ने बेटे को चुनाव जिता दिया। निर्दलीय प्रत्याशी की मां का अगले दिन निधन हो गया। चुनाव में बेटा सिर्फ एक वोट के अंतर से जीत पाया और वह आखिरी वोट उसकी बीमार मां ने डाला था। भरतपुर और डीग जिले (जो पहले एक ही भरतपुर जिले का हिस्सा थे) में कुल 13 शहरी स्थानीय निकायों के 415 वार्डों में से 262 पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। इन दोनों जिलों में कुल वार्डों में से 6...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.