मरने की सोचने लगी थी पूर्व भाजपा विधायक की बेटी, बताया- ब्लैकमेल कर रही थी उर्मिला सनावर
हरिद्वार, अक्टूबर 27 -- सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में आपत्तिजनक बयान देने के आरोप में अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर रविवार देर रात को नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि उन्होंने सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत गौतम समेत अन्य लोगों पर अमर्यादित टिप्पणी की। उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की बेटी दीपिका राठौड़ ने खुलासा किया कि उर्मिला सनावर लंबे समय से उन्हें और उनके परिवार को ब्लैकमेल कर मानसिक उत्पीड़न कर रही थीं। परेशान होकर होकर वह आत्महत्या करने के बारे में सोचने लगी थीं। सोमवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की पुत्री दीपिका राठौड़ ने ज्वालापुर आवास पर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान दीपिका ने पुलिस कार्रवाई के लिए आभार जताते हुए आरोप लगाया कि 24 अक्तूबर को फोन कर उनसे पांच करोड़ रुपये की रंगदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.