एटा, मार्च 13 -- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार देरशाम मरथरा में संचालित अपंजीकृत क्लीनिक पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई होने से कस्बा के अन्य अपंजीकृत क्लीनिक, पैथोलॉजी संचालक दुकान बंद कर भाग खड़े हुए। स्वास्थ्य विभाग के अपंजीकृत नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डा. सुधीर मोहन ने अपंजीकृत क्लीनिक संचालक नीतू को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। अपंजीकृत नोडल अधिकारी डा. सुधीर मोहन, एसीएमओ डा. सतीश चंद्र नागर, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने पुलिस टीम के साथ गुरुवार शाम को मरथरा में छापामार कार्रवाई की। स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचते ही अन्य अपंजीकृत क्लीनिक, पैथोलॉजी संचालकों में हड़कंप मच गया। सभी अपनी-अपनी दुकान, क्लीनिक बंद कर भाग खड़े हुए। अपंजीकृत नोडल अधिकारी ने बत...