मरणोपरांत देहदान का संकल्प लेकर सात लोगों ने दिखाई मानवता की मिसाल
हरिद्वार, जुलाई 27 -- मृत्यु के बाद भी मानवता की सेवा का संकल्प लेकर सात लोगों ने समाज के सामने प्रेरणादायी उदाहरण पेश किया है। सामाजिक संस्था मुस्कान फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर के दौरान सात लोगों ने मरणोपरांत देहदान का संकल्प पत्र भरते हुए अपने शरीर को मेडिकल रिसर्च और चिकित्सा शिक्षा के लिए समर्पित करने का निर्णय लिया। संस्था की इस पहल को समाज में अंगदान और देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आर्य वानप्रस्थ आश्रम, ज्वालापुर में आयोजित चिकित्सा शिविर के दौरान अरविंद कंबोज, राजेश मधुभाई धूमल, धर्मेंद्र खन्ना, महेश चंदर, शैला खन्ना, प्रेम प्रकाश लाल और रामा रेखा ने मरणोपरांत अपनी देह मेडिकल रिसर्च एवं अस्पतालों के उपयोग के लिए दान करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.