मरचोई में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल
कोडरमा, मई 13 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मरचोई में मंगलवार को आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिसमें दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मरचोई गांव में किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। इस घटना में एक ही परिवार के दो सगे भाई बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों की पहचान शिव शंकर कुमार (24 वर्ष) एवं गोपाल कुमार (20 वर्ष), पिता सुबोध सिंह, निवासी मरचोई गांव के रूप में हुई है।घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां लाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.