रांची, जुलाई 12 -- तोरपा, प्रतिनिधि। रांची-खूंटी-कोलेबिरा मुख्य मार्ग पर रविवार को रनिया थाना क्षेत्र के मरचा भालूटोली के पास अवैध वसूली और पर्स छिनतई के आरोप को लेकर ट्रेलर एवं भारी वाहन चालकों ने करीब ढाई घंटे तक सड़क जाम कर दिया। सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चले जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। रांची से सिमडेगा और सिमडेगा से रांची आने-जाने वाला यातायात पूरी तरह बाधित रहा। पुलिस के हस्तक्षेप और कार्रवाई के आश्वासन के बाद चालकों ने जाम समाप्त किया। स्टीकर के नाम पर पैसे मांगने का आरोप:

जानकारी अनुसार जानकारी के अनुसार शिवा ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रेलर चालक गौतम कुमार गिरी टाटा से मुंबई जा रहा था। मरचा भालूटोली के पास कुछ लोगों ने उसका वाहन रोककर रोड सेफ्टी के नाम पर स्टीकर लगाने की बात कही और इसके एवज में 300 र...