हमीरपुर, जून 7 -- मौदहा। ग्राम लेवा में दबंगों द्वारा मरघट व सरकारी भूमि पर कब्जा कर तार फेंसिंग का काम रुकवा दिया। महिला प्रधान ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से कर दबंगों के खिलाफ कार्रवाही की मांग की है। मौदहा तहसील क्षेत्र के ग्राम लेवा की ग्राम प्रधान बृजरानी बेवा संतोष कुमार वर्मा ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के कुछ दबगों ने गांव की मरघट व खलिहान की भूमि पर कब्जा कर रखा है। जब वह मरघट की भूमि पर तार फेंसिंग का काम करवा रही थी। तो दबंगों ने गाली गलौज कर काम रुकवा दिया। पीड़ित प्रधान ने दबंगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है。

विवाद के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट राठ। मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली क्षेत...