रांची, दिसम्बर 16 -- कांके, प्रतिनिधि। कांके के पतराटोली स्थित मस्जिद ए इमाम में मंगलवार को हाजी मंजूर अली की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र के सामाजिक और शैक्षणिक उत्थान को लेकर विमर्श किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से 'मरकजी तंजीम पतराटोली कांके' नामक संस्था का गठन कर नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें सदर मो अनीश, नायब सदर हाजी मोहम्मद सफीक, सक्रेट्री मोहम्मद परवेज आलम, ज्वाइंट सेक्रेट्री मो मुख्तार आलम और मो शाहिद, खजांची मो असगर, मुमताज अंसारी, सरपरस्त हाजी मोहम्मद मंजूर अली आदि चुने गए। वहीं कार्यकारिणी सदस्य महताब आलम, मो इम्तियाज उर्फ अंकल, मो जुबेर, मौलाना इम्तियाज आलम कासमी, अब्दुल्लाह कासमी, हाजी इसराफिल, हाजी मो असमुद्दीन, आफताब आलम, मो नैयर, शमशीर अंसारी और मो चांद चुने गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...