कोडरमा, जनवरी 6 -- मरकच्चो, प्रतिनिधि। प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मरकच्चो में सात जनवरी को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में सीएचसी अंतर्गत उपलब्ध सभी स्वास्थ्य सुविधाएं आम लोगों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। स्वास्थ्य मेले में एनीमिया, टीबी, कुष्ठ रोग, सिकल सेल, मलेरिया, उच्च रक्तचाप (बीपी) और मधुमेह (शुगर) सहित विभिन्न रोगों की जांच, पहचान एवं उपचार अनुभवी एवं योग्य चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा परिवार नियोजन से संबंधित साधनों एवं दवाओं का निःशुल्क वितरण भी किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोनिका मिश्रा ने बताया कि मेले में आने वाले लाभुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रत्येक गतिविधि के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्ह...