कोडरमा, मार्च 16 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। ग्रिड में चल रहे मरम्मत कार्य के कारण प्रखंड में करीब 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे पूरे क्षेत्र में ब्लैकआउट की स्थिति बन गई और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे 24 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन कुछ देर छिटपुट बिजली देने के बाद फिर से लोड शेडिंग के नाम पर लगभग तीन घंटे तक बिजली काट दी गई। लगातार बिजली नहीं रहने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई तथा दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए।बिजली आपूर्ति बाधित रहने का सबसे अधिक असर पानी की व्यवस्था पर पड़ा। कई घरों में मोटर नहीं चल पाने के कारण पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।वहीं बिजली कटौती का असर बाजार और छोटे व्यवसायों पर भी साफ तौर पर देखा गया। दुकानदारों ...