कोडरमा, फरवरी 19 -- कोडरमा। उपायुक्त कोडरमा के निर्देश पर शुक्रवार को टोबैको कंट्रोल सेल एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी की संयुक्त टीम ने दरदाही चौक, मरकच्चो बाजार समेत विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुल 15 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। निरीक्षण में पांच प्रतिष्ठान तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों की बिक्री नियमों के विरुद्ध करते पाए गए। कुल 1600 रुपये का जुर्माना वसूला गया।अधिकारियों ने संबंधित दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शैक्षणिक संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों, न्यायालय परिसर एवं सार्वजनिक कार्यालयों से 100 मीटर की परिधि में तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है। नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने सभी दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कोटपा अधिनियम के प्रावधानों का सख...