कोडरमा, अप्रैल 8 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में हाथियों के झुंड से बिछड़ा एक हाथी लगातार उत्पात मचा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। मंगलवार की देर रात उक्त हाथी जामू गांव पहुंचा और जमकर तबाही मचाई। जानकारी के अनुसार, हाथी ने जामू निवासी मंजू देवी (पति-जयनारायण साव) के घर का मुख्य द्वार तोड़कर अंदर प्रवेश कर गया। इस दौरान घर में रखे लगभग 10 क्विंटल धान, 3 क्विंटल चावल, 2 क्विंटल गेहूं, 1 क्विंटल मडुआ समेत कपड़े, बर्तन और अन्य सामान को बर्बाद कर दिया। घटना के दौरान घर के लोग किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहे।ग्रामीणों ने लाठी, टॉर्च और पटाखों की मदद से काफी मशक्कत के बाद हाथी को गांव से खदेड़ा। इससे पहले हाथी ने जागेश्वर साव के बाउंड्री वॉल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही उत्क्रमित विद्यालय हरलाडीह के...