कोडरमा, जून 17 -- कोडरमा। मरकच्चो थाना क्षेत्र के डूबाव क्षेत्र में सरकारी भूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया। मंदिर निर्माण कार्य शुरू कराने पहुंचे विधायक प्रतिनिधि सदानंद कुशवाहा के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डूबाव क्षेत्र स्थित सरकारी भूमि पर मंदिर निर्माण की पहल की जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने भूमि को लेकर आपत्ति जताई और निर्माण कार्य का विरोध किया। विरोध के बीच दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सदानंद कुशवाहा के साथ मारपीट की गई। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है। भूमि की प्रकृति और निर्माण कार्य को लेकर भी विभिन्न तरह की चर्चाएं हो ...