कोडरमा, जून 25 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में लकड़ी तस्करों द्वारा जंगलों की कटाई कर तस्करी किए जाने का मामला सामने आया है। ऐसा ही एक मामला प्रखंड के बेला बहादुरपुर स्थित अकसिया जंगल में देखने को मिला, जहां नदी किनारे लगे पेड़ों को काटकर उनकी लकड़ियों को बिना नंबर की पिकअप वैन पर लादा जा रहा था। इस दौरान आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर लकड़ी के बोटों को पिकअप में लोड कर रहे लोगों पर पड़ी। ग्रामीणों ने जब उनसे पूछताछ शुरू की तो लकड़ी माफिया घबरा गए और जल्दबाजी में लकड़ियों को वहीं उतारकर पिकअप वाहन लेकर भागने का प्रयास करने लगे।हालांकि भागने के क्रम में उनकी पिकअप वैन पास के दलदली क्षेत्र में फंस गई। इसके बाद सभी आरोपी वाहन को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में अवैध कटाई और त...