कोडरमा, दिसम्बर 1 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि । नवलशाही थाना क्षेत्र की देवीपुर पंचायत अंतर्गत पहरीडीह गुरहा में 60 वर्षीय सहदेव यादव ने जहर खाकर जान दे दी। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सहदेव यादव को शराब की लत थी और रविवार शाम हुए घरेलू विवाद के बाद उन्होंने जहर खा ली। देर रात उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। परिजन तुरंत उन्हें लेकर सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक पहले ट्रक चालक थे, परंतु कुछ वर्षों से घर पर रहकर खेती-किसानी का कार्य कर रहे थे। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया गया। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.