कोडरमा, मई 2 -- मरकच्चो। थाना क्षेत्र के कोडरमा-कोवाड़ मुख्य मार्ग पर दशारो के समीप शनिवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान गैड़ा निवासी नरेश कुमार रवानी (42 वर्ष) तथा द्रोपदी देवी (60 वर्ष) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार नरेश कुमार रवानी अपनी सास द्रोपदी देवी के साथ बाइक से मरकच्चो से अपने घर गैड़ा जा रहे थे। इसी दौरान दशारो के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना यह भी पढ़ें- अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, देवर-भाभी जख्मी के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल द्रो...