कोडरमा, मई 16 -- मरकच्चो। प्रखंड के जामू मे काली मंडा के समीप तालाब जीर्णोद्धार का शिलान्यास जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने किया। इस दौरान उनके साथ जिप सदस्य प्रतिनिधि रविशंकर तिवारी व स्थानीय मुखिया नीता कुमारी मुख्य रूप से मौजूद थे। उक्त तालाब का जीर्णोद्धार 15वें वित्त अनाबद्ध निधि योजना से नौ लाख नब्बे हज़ार की लागत से किया जाना है। तालाब के जीर्णोद्धार के बाद कई एकड़ खेतोँ मे पटवन की जा सकेगी जिससे ग्रामीणों को खेती करने मे सुविधा होगी। मौके पर रविन्द्र गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, मनीष कुमार सिँह, मन्नू पाण्डेय, राजा सिँह, पंकज साव समेत कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...