मरकच्चो में घरों में दौड़ा 11 हजार वोल्ट का करंट, उपकरण जले और एक घर में लगी आग
कोडरमा, जून 19 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के मुरकमनाई पंचायत स्थित कर्मा चौक के समीप गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार अचानक एलटी (लो टेंशन) लाइन पर गिर गया। इसके कारण एलटी लाइन में अत्यधिक वोल्टेज प्रवाहित होने लगा, जिससे कई घरों में लगे विद्युत उपकरण जल गए।
आग लगने का घटना वहीं स्थानीय निवासी मुंशी पंडित के घर में आग लग गई, जिससे घर में रखे लगभग 40 हजार रुपये नकद समेत कई सामान जलकर नष्ट हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के दौरान तेज आवाज के साथ चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को मामले की जानकारी दी। इसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। अधिक वोल्टेज के कारण क्षेत्र के कई घरों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.