कोडरमा, जनवरी 28 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ तिरंगा फहराया गया। प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख विजय कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया। मरकच्चो थाना परिसर में थाना प्रभारी एन.के. तिवारी, सर्वोदय जमा दो उच्च विद्यालय में प्राचार्य संतोष प्रसाद, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक विद्यासागर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. मोनिका मिश्रा, उत्तरी पंचायत भवन में मुखिया रंजीत कुमार सिंह तथा परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय देविपुर में प्राचार्य न्यूटन कुमार ने झंडोत्तोलन किया। इसके अलावा प्रखंड के सभी पंचायत सचिवालयों में संबंधित मुखियाओं द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर बीडीओ हुलास महतो, सीओ परमेश्वर कुशवाहा, बीसीओ लक्ष्मीकांत लोहरा, एमओ जम...