कोडरमा, मार्च 8 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि । मरकच्चो प्रखंड क्षेत्र में एक बार फिर हाथियों का आतंक देखने को मिला है। हाथियों के झुंड से बिछड़ा एक जंगली हाथी रविवार की अलसुबह मरकच्चो दक्षिणी पंचायत के भगवतीडीह गांव पहुंच गया और कई जगहों पर जमकर उत्पात मचाया। हाथी के अचानक गांव में घुसने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार हाथी ने सबसे पहले भगवतीडीह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 25 में लगे पोषण वाटिका की जाली तोड़ दी और वहां लगी सब्जियों व पौधों को नष्ट कर दिया। इसके बाद हाथी ने जूठन सिंह की बाउंड्री को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा दिलीप तिवारी के घर का दरवाजा तोड़ डाला।हाथी के उत्पात से किसानों को भी भारी नुकसान हुआ है। हाथी ने बिना सिंह के खेत में लगी प्याज की फसल को रौंद डाला। इसके अलावा रविशंकर तिवारी के दो पेड़ों को भी नुकसान...