कोडरमा, अप्रैल 27 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के देवीपुर पंचायत के कुंवरडीह गांव में सोमवार को एक महिला कुएं में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान श्रवण दास की पत्नी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला घर के समीप स्थित कुएं से पानी निकालने गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे कुएं में जा गिरी। संयोगवश उस समय आसपास कुछ युवक मौजूद थे। महिला को गिरते देख युवकों ने बिना देर किए कुएं में छलांग लगा दी और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जाता है कि घटना के दौरान महिला बेहोश हो गई थी। यह भी पढ़ें- सीएचसी की छत पर सड़ रही एक्सपायरी दवाएं ग्रामीणों के सहयोग से चारपाई के सहारे उसे कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाकर उसका उपचार कराया गया। फिलहाल महिला की स्थिति खतरे से बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.