कोडरमा, अप्रैल 30 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। मरकच्चो प्रखंड के बरियारडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। भारती उच्च विद्यालय, नावाडीह के समीप तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक नौ वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची की पहचान नावाडीह निवासी मो. जाहिद उर्फ लल्लू मियां की पुत्री जाहिदा नाज के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्ची सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान बरियारडीह की ओर से आ रही एक वैगनआर कार ने ओवरटेक करने के क्रम में नियंत्रण खो दिया और बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए न...