कोडरमा, जून 12 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। बिरसा हरित ग्राम योजना (बीएचजीवाई) के तहत उत्पादित आमों के विपणन और बागवानी लाभुकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को मरकच्चो प्रखंड परिसर में आम उत्सव मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो, अंचल अधिकारी परमेश्वर कुशवाहा, सूरज कुमार तथा सीडीपीओ गीता सोय सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने संयुक्त रूप से किया। मेले में आम बागवानी लाभुकों द्वारा लगाए गए स्टॉलों से 405 किलोग्राम कच्चे आम की बिक्री 40 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से की गई। वहीं फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीसी), मरकच्चो द्वारा 60 किलोग्राम पके आम 50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचे गए। यह भी पढ़ें- डोमचांच में आम उत्सव सह बागवानी मेले में किसानों को किया गया प्रोत्साहित इस तरह मेले ...