कोडरमा, दिसम्बर 26 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के मरकच्चो दक्षिणी पंचायत अंतर्गत तेलियामारण बिरहोर टोला में नवजात बच्चे की मौत हो जाने की घटना सामने आई है। मृतक बच्चे की मां बसंती बिरहोरिन (पति- सुनील बिरहोर) ने ठंड को ही मौत का कारण बताया है। बसंती बिरहोरिन ने बताया कि करीब एक माह पूर्व ही उसने बच्चे को जन्म दिया था। बुधवार की रात वह अपने बच्चों के साथ घर के अंदर जमीन पर सो रही थी। इसी दौरान कड़ाके की ठंड के कारण नवजात की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। पीड़िता ने बताया कि उसके परिवार में कुल दस सदस्य हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से केवल एक कंबल ही मिला था, जो पूरे परिवार के लिए पर्याप्त नहीं था। ठंड से बचाव के पर्याप्त साधन नहीं होने के कारण यह घटना घटी। नवजात की मौत की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी परमेश्वर कुशवाहा एवं एसआई विशाल बिरह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.