कोडरमा, मई 7 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत मरकच्चो दक्षिणी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य रीता देवी ने क्षेत्र की कई मूलभूत एवं जमीनी जनसमस्याओं को जिला परिषद बोर्ड की बैठक में प्रमुखता से उठाते हुए इनके शीघ्र समाधान की मांग की है। जिप सदस्य रीता देवी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों द्वारा लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि अधिकांश सोलर आधारित जलमीनार खराब पड़े हैं, जिसके कारण भीषण गर्मी में लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कई चापाकल भी खराब हैं, जिनकी मरम्मत बेहद जरूरी है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान भी उन्हें इन समस्याओं की गंभीरता का एहसास हुआ। यह भी पढ़ें- पानी व बिजली की समस्या को लेकर भाजपा ने किया आक्रोश प्रदर्शन इसके साथ ही भोजपुर से नादकरी जाने वाली सड़क, जो हजारीबाग जिला को भी जोड़ती है, उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.