कोडरमा, मार्च 15 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि । प्रखंड के जामू निवासी नागेश्वर प्रसाद साहू के पुत्र पुरुषोत्तम कुमार साहू ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने गांव और परिवार का नाम रोशन किया है। पुरुषोत्तम कुमार साहू ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर सीए जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की। पुरुषोत्तम ने प्रारंभिक शिक्षा तिलैया के ग्रिजली स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने सीए की तैयारी इंदौर शहर में रहकर पूरी की। उनकी सफलता पर गांव के बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अगर दृढ़ संकल्प और मेहनत हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। पुरुषोत्तम कुमार साहू ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और अपनी बड़ी बहन को दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...