पूर्णिया, अप्रैल 27 -- हरदा, एक संवाददाता। मरंगा थाना पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाकर एक आपराधिक कांड के आरोपी सहित 11 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि मरंगा थाना कांड संख्या 143/26 में मारपीट के मामले के आरोपी भवानीपुर निवासी कृष्ण यादव को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा मद्य निषेध कानून के तहत शराब के नशे में पकड़े गए 11 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शराबियों में ततमा टोला निवासी राजेश कुमार और संतोष कुमार, झारखंड निवासी अरविंद कुमार चौधरी, दशरथ राय, गुलाबबाग निवासी बाबूलाल उरांव, मरंगा निवासी रवि कुमार, मधेपुरा निवासी मो. ईरफान, संजीब मंडल, अंकित कुमार, मोहन कुमार तथा कोढ़ा थाना क्षेत्र निवासी जितेंद्र कुमार शामिल है। यह भी पढ़ें- मरंगा पुलिस ने शराबियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.