बिहारशरीफ, अक्टूबर 9 -- मय अमरपुर से जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अरियरी थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को मय अमरपुर गांव में छापेमारी कर जानलेवा हमले के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान किशोरी यादव के पुत्र पिंटू यादव के रूप में की गई है। छापेमारी अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार और एसआई अमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दो माह पूर्व भूमि विवाद को लेकर 12 लोगों के समूह ने हमला कर पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में घायल शिवशंकर यादव की शिकायत पर 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एक अन्य आरोपी मनीष यादव को 11 अगस्त को ही गिरफ्तार किया गया था। जबकि, शेष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.