नई दिल्ली, मई 27 -- दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर का कार्य 30 जून तक पूरा हो जाएगा। इसके कुछ दिनों बाद यह फ्लाईओवर जनता के लिए खोला जाएगा। इसके खुलने से मयूर विहार से एम्स तक सिग्नल मुक्त सफर पूरा हो सकेगा। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने मंगलवार को अंतिम चरण के कार्य का निरीक्षण करने के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहली बार भारत में किसी फ्लाईओवर कॉरिडोर को समर्पित साइकिल ट्रैक के साथ डिजाइन किया गया है। मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों और इंजीनियरों के साथ बारापुला फेज-3 में बन रहे फ्लाईओवर का निरीक्षण करने के दौरान कहा कि इस फ्लाईओवर का शेष निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह 30 जून तक उद्घाटन के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगा। पूर्वी और मध्य दिल्ली के महत्वपूर्ण हिस्सों को जोड़ने वाला यह कॉरिडोर सराय काल...