चतरा, मई 22 -- मयूरहंड प्रतिनिधि मयूरहंड पंचायत सचिवालय में एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन गुरूवार को किया गया। ग्रामसभा बीडीओ मनीष कुमार के निगरानी में की गई। अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मृदुला देवी ने किया। वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने हेतु कल्याणकारी योजनाओं का चयन किया गया। इसमें पंचायत के आवश्यक योजनाओं को लिया गया। सभा के तहत डीएमएफटी के तहत होने वाले योजनाओं की सूची तैयार की गई। कार्यक्रम में अनिल कुमार सिंह, रामभरोस यादव, मनोज राणा, नरेश रजक, सुरेश यादव, रविन्द्र यादव, राजेश साव, आंगनबाड़ी सेविका, समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित हुए। यह भी पढ़ें- पत्थलगड्डा के विभिन्न पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजनकान्हाचट्टी में विशेष ग्राम सभा का आयोजन कान्हाचट्टी प्रतिनिधि यह भी पढ़ें- बेरमो विधायक ने विकास योजनाओं की रखी नींव कान्हाचट्टी प्रखं...