चतरा, मई 18 -- मयूरहंड प्रतिनिधि मयूरहंड थाना में रविवार को राहुल दुबे ने नए थाना प्रभारी के रूप में अपना योगदान दिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद अपना काम शुरू कर दिया है। नवनियुक्त थाना प्रभारी ने कहा कि महिला सुरक्षा, विधि व्यवस्था, क्षेत्र में शांति व्यवस्था का कायम रखना हमारा पहली प्राथमिकता होगी। अवैध कारोबारियों पर कड़ी निगरानी रहेगीं। थाना प्रभारी ने पदभार ग्रहण करने को बाद कार्य शुरू कर दिया है। कहा वरीय अधिकारी के निर्देशानुसार कार्य को अंजाम दिया जाएगा। थाना प्रभारी को मयूरहंड के समाजसेवी लोगों ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित करने में मझगावां पंचायत के पूर्व मुखिया इशाक अली, रबिश सिंह के अलावा थाना परिवार शामिल थे।फोटो 17 मई चतरा 5- थाना प्रभारी को सम्मानित करते समाजसेवी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...