चतरा, मार्च 15 -- मयूरहंड प्रतिनिधि। प्रखंड में अपराध नियंत्रण और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए मयूरहंड पुलिस अब और भी हाईटेक और तेज हो गई है। झारखंड सरकार की ओर से मयूरहंड थाना को एक नया वाहन (बोलेरो) उपलब्ध कराया गया है। शनिवार को वाहन के थाने पहुंचने पर पुलिसकर्मियों में उत्साह देखा गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की इस पहल का उद्देश्य सुदूर क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच को सुगम और त्वरित बनाना है। अक्सर देखा जाता था कि पुराने संसाधनों के कारण पुलिस को घटना, दुर्घटना, चोरी-डकैती या आपसी मारपीट की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचने में कठिनाई होती थी। खराब सड़कों और दूरी के कारण पुलिस टीम को विलंब हो जाता था। अब नई बोलेरो मिल जाने से पुलिस टीम कम से कम समय में घटनास्थल पर पहुंच सकेगी। इससे न केवल अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलेगी, बल्कि घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.