चतरा, अप्रैल 11 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। प्रखंड के सदाफर गांव के एक होनहार युवक ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा से न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है। सदाफर निवासी सुमंत कुमार को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए झारखंड के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान समारोह राजधानी रांची में आठ अप्रैल को आयोजित किया गया, जहां सुमंत को उनकी कार्यकुशलता के लिए सराहा गया। वर्तमान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में कांस्टेबल के पद पर तैनात सुमंत को यह सम्मान शौर्य दिवस के विशेष अवसर पर प्रदान किया गया। विभागीय जानकारी के अनुसार, सुमंत को यह प्रशस्ति पत्र परिचालनिक क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए विशिष्ट कार्यों के लिए दिया गया है। उन्होंने अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों को न केवल समय सीमा के भीतर पूर...