चतरा, फरवरी 17 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। मयूरहंड के एक परिवार की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब घर के इकलौते कमाऊ सदस्य की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रघु गोस्वामी के रूप में हुई है। घटना धनबाद जिले के निरसा नेशनल हाईवे की है, जहां सड़क दुर्घटना में रघु ने दम तोड़ दिया। धनबाद के सराय ढेला के भगवती माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड में पिछले दो साल से वह हाइवा चालक के रूप में काम कर रहा था। मयूरहंड के कुम्हारी गांव के अतीश सिंह के गाड़ी संख्या जेएच10सीएस 0680 नंबर की गाड़ी चलाता था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब नौ बजे उक्त हाइवा से वह कोयला लेकर जा रहा था। धनबाद के निरसा के लखी माता कोलेवरी चौक में दुर्घटना हो गई। बताया जाता है कि तिरछी मोड़ से एक दूसरा ट्रक अचानक निकला जिससे चालक ने संतुलन खो दिया, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.