चतरा, मार्च 11 -- मयूरहंड प्रतिनिधि। हजारीबाग जिले के पदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लाटी गांव के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे ने मयूरहंड के दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। इस दुर्घटना में दो ट्रक चालकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना मंगलवार की शाम की है। मृतकों की पहचान मयूरहंड थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव निवासी सर्वजीत पंडा और कदगांवा कला पंचायत के धनगावां गांव निवासी सुनील गोस्वामी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक पेशे से ट्रक चालक थे। वे अपनी-अपनी ट्रक को इटखोरी मोड़ पर खड़ा कर एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पदमा थाना क्षेत्र के बड़का पत्थर मोड़ के समीप मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों के सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.