दुमका, अप्रैल 11 -- रामगढ़ प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत मयूरनाथ मे राधा कृष्ण मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शनिवार को हुआ। यह आयोजन भव्य विशाल कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ, जिसमें सैकड़ों महिलाओं और कन्याओं ने भाग लिया। गांव के युवाओं के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया।कलश शोभायात्रा की शुरुआत मयूरनाथ राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण से हुई।यहां से पारंपरिक वेशभूषा में करीब 1551 महिलाओं और कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे रामगढ़ मुख्य बाजार का भ्रमण किया। कलश शोभायात्रा की शुरुआत मयूरनाथ के राधा कृष्ण मंदिर से प्रारम्भ होते हुए जोगिया, रामगढ़ मुख्य चौक होते हुए प्रखंड मुख्यालय से 100 मीटर दूर सारमी के पवित्र सरोवर पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश मे अभिमंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.