अयोध्या, फरवरी 17 -- मया बाजार। राष्ट्रीय आलू दिवस के अवसर पर राष्ट्रीयआलू मेला भाकृअनुप- केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय केंद्र, मोदीपुरम, मेरठ पर मायाबाजार के प्रगतिशील कृषक राजबहादुर वर्मा एंव राकेश वर्मा को आलू की उन्नत तकनीक से अधिक उत्पादन एंव गन्ने के साथ सहफसली आलू की उत्पादन तकनीक पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद, बागपत राज कुमार सांगवान बिशिष्ठ अतिथि महानिदेशक (बागवानी विज्ञान) भाकृअनुप,नई दिल्ली डा. संजय कुमार सिंह, सहायक महानिदेशक (बागवानी विज्ञान)भाकृअनुप, डाॅ. सुधाकर पाण्डेय, केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला निदेशक डा ब्रजेश सिंह, संयुक्त निदेशक केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय केंद्र मोदीपुरम डाॅ. राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...