साहिबगंज, अक्टूबर 3 -- साहिबगंज। मयरा मोदक जाति को बिहार में पिछड़ी जाति के अनुसूची दो में बनिया वर्ग की एक उपजाति के रूप शामिल किया गया है,पश्चिम बंगाल में भी इस जाति को पिछड़ी जाति अनुसूची दो में स्थान मिला है। दोनों राज्यों में जाति प्रमाण पत्र को लेकर कोई दिक्कत नहीं है।

झारखंड में स्थिति वही झारखंड में मयरा( मैरा)मोदक जाति को पिछड़ा वर्ग अनुसूची- एक में समावेशित किया गया है। समाज के प्रबुद्ध जनों तथा युवाओं के अथक प्रयासों से इस जाति को झारखंड के लिए पिछड़े वर्ग की सूची में क्रमांक 129 में 17 फरवरी 2014 को भारत के राजपत्र में अधिसूचित किया गया है। अन्य पिछड़ी जातियों का केंद्रीय पिछड़ा वर्ग में 2014 से आठ दस वर्ष पहले शामिल किया गया था।इस भेदभाव पूर्ण नीति से समाज के युवाओं और अभ्यर्थियों को पहले भी सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थ...