मयंक भटनागर और सोनम सेठ बने निगम के नए ब्रांड एंबेसडर
फिरोजाबाद, अप्रैल 25 -- फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था को लेकर दो नए सदस्यों को ब्रांड एंबेसडर के रूप में मनोनीत किया है। नगर आयुक्त के निर्देश पर शनिवार को दोनों मनोनीत सदस्यों द्वारा प्रमाण पत्र लेने के बाद संकल्प लिया कि वह शहर की सफाई व्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त के अलावा कई अन्य अधिकारी मौजूद थे। ब्रांड एंबेसडर के रूप में नगर निगम द्वारा किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक डॉक्टर मयंक भटनागर तथा रेवती देवी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉक्टर सोनम सेठ को मनोनीत किया है। नगर आयुक्त प्रशांत नागर के निर्देश पर नगर निगम में दोनों नए मनोनीत ब्रांड एंबेसडर को प्रमाण पत्र सौंपे गए। दोनों ब्रांड एंबेसडरों ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि शहर की स्वच्छता को लेकर नगर निगम द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.