अल्मोड़ा, अप्रैल 9 -- मुकेश साक्टा, अल्मोड़ा। विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज रानीधार के 12 वीं के छात्र मयंक बिष्ट ने देहरादून में आयोजित स्टेट लेवल हैकाथॉन 2 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने मार्गदर्शक शिक्षक दीपक मेहता के निेर्दशन में सफलता अर्जित की और भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलूरु में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए नाम पक्का किया। उपलब्धि पर प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल, पूर्व मोहन सिंह रावल, प्रबंधक प्रो.एनएस भंडारी आदि ने शुभकामना दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...