गंगापार, अप्रैल 6 -- क्षेत्र के नौगवा अतरैला गांव के निवासी मयंक कुमार पटेल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 2024 परीक्षा में 75वीं रैंक हासिल कर सहायक जीएसटी कमिश्नर पद प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मयंक ने बीटेक सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। उन्होंने वर्ष 2022 में यूपीपीसीएस का साक्षात्कार दिया तथा 2023 में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की मुख्य परीक्षा भी दी। मयंक की इस सफलता से उनके परिवार, मित्रों और ग्रामीणों में खुशी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...