कानपुर, जून 16 -- कानपुर। स्व. नागेंद्र स्वरूप स्मारक अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर समर कप में मंगलवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें ​शिवा क्रिकेट एकेडमी ने सरताज इलेवन को 107 रन से पराजित कर खिताब जीता। फूलबाग ​स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में ​शिवा क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में छह विकेट पर 196 रन बनाए। टीम की ओर से मयंक वर्मा ने 121 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। ईशान वर्मा ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में आर्यन खन्ना ने दो, प्रिंस, आयु, आर्यन सिंह ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया। जवाब में सरताज इलेवन की पूरी टीम 18 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आर्यन सिंह ने 39 रन, प्रिंस यादव ने 10 रन बनाए। गेंदबाजी में आयुष ने पांच व आदित्य कुमार ने चार खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। मयंक वर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। ...