नई दिल्ली, मई 12 -- राजस्थान के कोटा स्थित जेके लोन अस्पताल में सीजेरियन ऑपरेशन के बाद एक प्रसूता की मौत को लेकर विवाद गहरा गया है। मृतका प्रिया (निवासी सुवासरा, बूंदी) के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं, जबकि अस्पताल प्रशासन ने मौत का कारण हार्ट प्रॉब्लम बताया है। घटना के बाद परिजन अस्पताल परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए और न्याय की मांग करने लगे।मां बोली - बेटी पूरी तरह स्वस्थ थी प्रिया की मां मंजू महावर ने रोते-बिलखते हुए कहा कि उनकी बेटी को किसी भी प्रकार की हार्ट संबंधी बीमारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि 8 मई की सुबह प्रिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुरू में डॉक्टरों ने नॉर्मल डिलीवरी की बात कही थी। हालांकि, लेबर पेन नहीं होने के कारण शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सीजेरियन ऑपरेशन कर बेटी का जन्म क...