कन्नौज, अप्रैल 9 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। न्याय पंचायत समधन देहात में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ बीईओ रमेश चंद्र चौधरी ने हरी झंडी दिखा कर किया। कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय समधन व प्राथमिक विद्यालय समधन के छात्र छात्राओं ने हाथ में तख्ती लेकर नगर में नारे लगाते हुए स्कूल में नामांकन के लिए जागरूक किया। "मम्मी पापा हमें पढ़ाओ स्कूल में चल कर नाम लिखाओ" स्लोगन व नारों के साथ रैली निकाली। बीईओ ने सरकारी विद्यालयों में मिलने वाली निशुल्क पाठ्य पुस्तकें, यूनिफॉर्म, मध्याह्न भोजन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जैसी सुविधाओं की जानकारी दी। शिक्षक और अतिथियों ने लोगों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। और अभिभावकों से अपने बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील की। नोडल शिक्षक संकुल संजीव कुमार के निर्देशन में आयोजित इस रैली में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों,...