भदोही, अप्रैल 2 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय चककलूटी में बुधवार को स्कूल चलो जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें बच्चों ने गांव में भ्रमण करते हुए नौनिहालों का दाखिला परिषदीय स्कूलों में कराने का आह्वान किया। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। इसमें शामिल बच्चे आधा रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे। मम्मी-पापा भूल न जाना परिषदीय स्कूल में दाखिला कराना आदि का नारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। रैली को ग्राम प्रधान गजधरा विनय कुमार यादव व एसएमसी अध्यक्ष सभाजीत बिंद द्वारा संयुक्त रूप से रवाना किया गया। वहीं, प्रथम दिन ही कक्षा एक में कुल 24 बच्चों का दाखिला हुआ। इस मौके पर बृजेश कुमार श्रीवास्तव, रवि शंकर, अरविंद पांडेय, रामचंद्र यादव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...