नई दिल्ली, मार्च 16 -- घर की नींव मजबूत बनानी हो तो आप ईंट, मिट्टी, मौरंग, सीमेंट सब अच्छी क्वालिटी का चुनते हैं, ऐसे ही बच्चों का भविष्य और उन्हें बेहतर इंसाना बनाना हो, तो बचपन से ही कुछ आदतों और बातों को उनके जेहन में डालना जरूरी होता है। माता-पिता बच्चों के कर्ता-धर्ता होते हैं और उनकी परवरिश से ही पता चलता है कि बच्चा क्या सीख रहा है। अगर आप अच्छे संस्कार और बातें सिखाते हैं, तो बच्चा अच्छी चीजें ही सीखेगा। अगर गलत चीजों को देखेगा और उन्हें सीखता है, तो आगे चलकर वैसा ही वो करेगा। फिर माता-पिता बच्चों को डांटते-मारते हैं। कुछ बेसिक मैनर्स हैं, जो हर माता-पिता को बच्चों को जरूर सिखाना चाहिए। आज हम कुछ ऐसे बेसिक मैनर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर बच्चा सही समय पर नहीं सीखता है, तो दूसरों के आगे पेरेंट्स को शर्मिंदगी झेलनी ...