मम्मी-पापा को पिलाई चाय और फिर. 15वीं मंजिल से कूद गई 10वीं की छात्रा, सुसाइड नोट में लिखा- पढ़ाई का प्रेशर
गाजियाबाद, सितम्बर 17 -- गाजियाबाद में दसवीं कक्षा की छात्रा ने कथित तौर पर 15वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने बताया है कि पढ़ाई के प्रेशर में यह कदम उठाया है। घटना सिद्धार्थ विहार की है। पुलिस मौके पर पहुंची और फिर छात्रा को अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया है कि सुसाइड नोट के पहले पेज पर छात्रा ने लिखा है कि 'पढ़ाई के दबाव के चलते मैं यह कदम उठा रही हूं। कोई भी इसके लिए दोषी नहीं है। मैं खुद को दोषी मानती हूं। आई लव यू मम्मी-पापा।'प्राइवेट स्कूल में पढ़ती थी टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, पुलिस ने बताया है कि लड़की की उम्र 16 वर्ष थी और वह एक प्राइवेट स्कूल की छात्रा थी। छात्रा अपने मम्मी-पापा और छोटे भाई-बहन के साथ फ्लैट में रहती थी। विजय नग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.