संवाददाता, अगस्त 10 -- फतेहपुर में शक के विवाद में हैवान बने एक सरकारी शिक्षक ने शनिवार को अपनी पत्नी की जिस बर्बरता से हत्या की, उसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। पहले आरोपी ने बांके से पत्नी के पैर पर वार किया ताकि वह भाग न सके, फिर उसे बाथटब में औंधे मुंह गिराकर तब तक पानी में डुबोए रखा जब तक सांसें नहीं थम गईं। वारदात को हादसा साबित करने के लिए आरोपी ने मृतका के सिर पर बांके से ताबड़तोड़ वार किए और घर धोकर सारे सबूत मिटा दिए। हालांकि, सात साल के मासूम बेटे की गवाही और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के नए खुलासों ने आरोपी पति के इस झूठे कहानी की पोल खोल दी।बेटे की गवाही से खुली हैवान बाप की झूठी कहानी की पोल पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर पर आरोपी पति और उसके दो भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के शाद...